बिगड़ैल लाडलों के करतूतों पर एक नजर: पारिवारिक कलह ने बनाया कातिल

Murder
  • जिसे गोद में खिलाया वहीं बन गए माता-पिता के खूनी
  • बेटों के हाथों मां, पिता व दादी की हत्या ने सिर्फ परिवार को नहीं समाज को भी झकझोर कर रख दिया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। 14 मई 2010- महानगर क्षेत्र पुलिस लाइन में 65 वर्षीय दादी रामवती व 47 वर्षीय पिता रमाशंकर साहू ने लाडले को गलत संगत से बचाने के लिए डांटा। नशा करता था, लिहाजा पैसे देना बंद कर दिया। सही रास्ते पर लाने के लिए संपत्ति से बेदखल करने की भी धमकियां दी, सुधरने के बजाए इंटर का 17 वर्षीय छात्र उत्कर्ष अपनों की जान का दुश्मन बन गया। पिता की सर्विस रिवॉल्वर से उसने अपने दरोगा पिता व दादी के सिर में एक-एक गोली उतार कर उन्हें मौत की नींद सुला दी।
बुधवार को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी अक्षत प्रताप सिंह की तरह खूनी उत्कर्ष भी पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया था, लेकिन अपने ही बूने जाल में फंसकर सलाखों के पीछे पहुंच गया।

अक्टूबर 2025- पीजीआई के बाबू खेड़ा गांव निवासी डेयरी संचालक रमेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी रेनू यादव ने अपने बेटे निखिल को ऑनलाइन गेमिंग खेलने से मना किया तो वह मां के ऊपर कहर बनकर बरस पड़ा और बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। खास बात यह है कि निखिल मां का जेवर लेकर भाग निकला और गुमराह करने के लिए कहा कि लुटेरों ने लूटपाट के दौरान उसकी मां की हत्या कर दी। लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन कर तो पता चला कि रेनू की जान किसी गैर ने नहीं बल्कि उसी के बिगड़ैल सपूत ने ही मारा था। ऑनलाइन गेम की लत ने बीए के छात्र उत्कर्ष को मां का कातिल बना दिया।
इन सनसनीखेज मामलों को लोगबाग भुला भी नहीं पाए थे कि एक और बिगड़ैल सपूत का करतूत सामने आया तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज विवाद के बाद 13 छात्रों को नोटिस

आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह ने अपने बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा को पढ़ाई के लिए डांट-फटकार लगाई तो वह शुक्रवार को पिता की लाइसेंसी राइफल से सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। बेरहम कलयुगी बेटे को इतने पर सब्र नहीं हुआ तो शव को टुकड़ों में काट कर कुछ हिस्सा घर के बाहर फेंक दिया तो कुछ हिस्सा ड्रम में डालकर घर में ही छिपा दिया। बीते कुछ सालों पहले पुलिस लाइन और बीते साल पीजीआई क्षेत्र में हुई घटना की तरह खूनी अक्षत प्रताप सिंह ने भी पुलिस को गुमराह करने की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन अपने ही बूने जाल में फंस गया और सलाखों के पीछे पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

धर्म छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, महिला ने सोनौली के युवक पर लगाया गंभीर आरोप

शर्मनाक: अपने ही माता-पिता को भी नहीं बख्शते बेरहम लाडले

जिस मां ने नौ महीने तक हर दर्द सहा और जन्म के बाद ठंड व बरसात झेलकर बेटों को पाल-पोस कर बड़ा किया और पिता ने अंगुलियां पकड़कर चलना सिखाया, लेकिन वही कलयुगी बेटों को माता-पिता की हत्या करने से वे नहीं हिचकते। पल भर में सीने में खंजर उतार देते हैं। ट्रिगर पर अंगुलियां भी नहीं कांपती है, लेकिन उनकी हरकतों से धरती का कलेजा फट जाता है।

Spread the love

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Katihar
Bihar Crime News

राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत

Katihar: रक्षाबंधन के त्योहार के बीच बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित कमलाघाट में शनिवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर […]

Spread the love
Read More
Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More