ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह

शाश्वत तिवारी

तेहरान। भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें वहां रहने वाले नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है। नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। परमाणु कार्यक्रम पर समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एहतियात के तौर पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए यह सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपनी यात्रा का विवरण और दस्तावेज भी तैयार रखने को कहा है। इसके अलावा उन्हें दूतावास के साथ संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने अपनी पिछली एडवाइजरी को दोहराते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग बदलती स्थिति पर नजर रखें और जल्द से जल्द उड़ानों और अन्य किसी भी विकल्प की मदद से ईरान छोड़ दें। दूतावास ने इस एडवाइजरी की कॉपी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी साझा की है, जिसमें कहा गया है पांच जनवरी को भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की निरंतरता में और ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (जिनमें छात्र, व्यापारी, पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल हैं) को उपलब्ध परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते हुए तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़े

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”-संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का आलोक

सभी भारतीयों से प्रार्थना है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास ध्यान से रखें। उनसे रिक्वेस्ट है कि इस बारे में किसी भी मदद के लिए इंडियन एम्बेसी से कॉन्टैक्ट करें। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक न्यूक्लियर डील नहीं हो पाई है और उनके बीच अगले राउंड की बातचीत जल्द ही जिनेवा में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूक्लियर डील पर अनिश्चितता के बीच अमेरिका ने ईरान के आसपास वॉरशिप और अपनी सेना की मौजूदगी और बढ़ा दी है, जिससे युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।

Analysis homeslider

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”-संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का आलोक

“बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य”, यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा का उद्घोष है। यह हमें स्मरण कराता है कि हमारी शक्ति केवल आर्थिक विकास या राजनीतिक प्रभुत्व में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक निरंतरता में है। जब तक हमारे घरों में वेद-मंत्रों की गूंज रहेगी, जब तक बटुकों के चरणों से आंगन पवित्र होता […]

Read More
accidents homeslider International

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, डेढ़ दर्जन लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

धादिंग/नेपाल। सोमवार तड़के धादिंग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी हाईवे पर अनियंत्रित होकर त्रिशुली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बस में बड़ी संख्या में यात्री […]

Read More
Crime News homeslider

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

नोएडा। नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड यूनिट पर छापेमारी की। कार्रवाई थाना फेस-2 क्षेत्र में की गई, जहां गुलाब जामुन में मिलावट की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की और भारी मात्रा में खाद्य तेल […]

Read More