धुरंधर’ की सफलता के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में लिया हिस्सा

WhatsApp Image 2026 04 11 at 2.26.57 PM

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म धुरंधर: बदला की जबरदस्त सफलता चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस कामयाबी के बीच इसकी एक्ट्रेससारा अर्जुन हाल ही में उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर  पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सारा अर्जुन ने मंदिर में आयोजित प्रसिद्ध भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर छाया ‘मामला लीगल है 2’, कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दों पर करता है चोट

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सोशल मीडिया पर उनके इस दौरे के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने सादगी भरे अंदाज में बैंगनी रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसने उनके भक्तिमय रूप को और खास बना दिया। मंदिर से बाहर आने के बाद सारा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें यहां आने का बुलावा मिला हो। इस आध्यात्मिक अनुभव ने उन्हें भीतर से बहुत सुकून दिया है। सारा ने यह भी बताया कि उन्होंने भगवान से किसी विशेष चीज की मांग नहीं की, बल्कि केवल अच्छी सेहत, सफलता और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उनके अनुसार, यह अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है और वह अब भी उस पल को महसूस कर रही हैं।फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त  जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक हफ्ते में ₹13,000 महंगी; सोना भी रिकॉर्ड तेजी पर

 

 

Spread the love

Untitled 3 copy
Entertainment

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

OTT Releases September 2026: सितंबर का आखिरी सप्ताह OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें क्राइम, मिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांस, रियलिटी शो और हॉरर-सस्पेंस जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां शामिल हैं। अगर […]

Spread the love
Read More
Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More