एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • 507 ग्राम अवैध हेरोइन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए ANTF बाराबंकी टीम ने सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से रोशनाबाद कालोनी के पास से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 507 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दो लाख रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

शिक्षक ही निकला भक्षक: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार

सीओ ऑपरेशन ANTF डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में ANTF टीम के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की सप्लाई करने में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह ठाकुरगंज पुलिस के साथ क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग अभियान शुरू किया कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी लेकर ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित रोशनाबाद कालोनी के पास मौजूद है जो मादक पदार्थ की सप्लाई करता है।

ये भी पढ़ें

मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर एएनटीएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध युवक को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गऊघाट निवासी राहुल रावत बताया। एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया वह अवैध मादक पदार्थ को एक बड़े तस्कर से खरीदकर इसे पुड़िया बनाकर घूम-घूमकर आसपास में महंगे दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। रोज की तरह वह सोमवार को भी इस गोरखधंधे को अंजाम देने की फिराक में था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएनटीएफ के मुताबिक बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दो लाख रुपए बताई जा रही है।

Crime News homeslider Jharkhand

चतरा में इंसानियत शर्मसार: आवासीय स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा गर्भवती, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप

आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट नया लुक ब्यूरो रांची/चतरा। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित एक आवासीय बालिका विद्यालय से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल […]

Read More
Crime News

नेपाल तस्करी पर बड़ा प्रहार: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुरन्दरपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा […]

Read More