बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा, हाईवे घंटों रहा बंद

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-24 पर कुनसेरवा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुई, जहा नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इब्राहिम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़ें

GATE 2026 आंसर-की जारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें बिना

सूचना पर नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा, सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव तथा थानाध्यक्ष नौतनवां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोलने की कवायद शुरू हुई। बस में कुल 48 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

homeslider Uttar Pradesh

क्राइम मीटिंग के बाद बड़ा एक्शन: नोएडा पुलिस कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, थाना प्रभारी समेत दो सस्पेंड

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, कमिश्नर ने दो को किया सस्पेंड कानून-व्यवस्था पर फोकस, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त संदेश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं अगर आप कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं। तो नोएडा से आई यह खबर काफी अहम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में हुई […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More