मुख्यमंत्री धामी ने श्रीखाटू श्याम धाम जाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

Untitled 2 copy 26

नया लुक ब्यूरो

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधधामी ने बुधवार को विकासनगर में श्रीखाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना कीवार को विकासनगर में श्रीखाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से वे राज्य के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह को सदैव बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। यदि हम किसी कार्य को समर्पित भाव से करेंगे तो उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह भगवान की कृपा से होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, कुलदीप कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

E20
Business homeslider

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

E20 देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई उपभोक्ता एथनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल नहीं लेना चाहता और 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल खरीदना चाहता है, तो यह संभव है, […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

IMD का बड़ा अलर्ट: बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने की आशंका

Monsoon देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बिहार समेत देश के 13 राज्यों में हल्की से लेकर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना […]

Spread the love
Read More
Gupt Navaratri
homeslider Religion

गुप्त नवरात्र में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूरी पूजा विधि

Gupt Navaratri आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 में आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई की दोपहर से शुरू होकर 15 जुलाई की सुबह तक रहेगी। इसी आधार पर 15 जुलाई 2026 को घटस्थापना की जाएगी और इसी दिन से नवरात्र का आरंभ माना जाएगा। यह पर्व 23 जुलाई 2026 को नवमी तिथि पर समाप्त होगा। घटस्थापना […]

Spread the love
Read More