अधिवक्ता शोएब हत्याकांड: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

Untitled 9 copy 14
  • सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ पर बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या का मामला
  • हर पहलुओं पर पुलिस की पड़ताल फिर भी नतीजा शून्य

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते कुछ सालों पहले सरकारी मुलाजिम सैफ हैदर व दो सीएमओ की तर्ज पर 13 फरवरी 2026 यानी शुक्रवार को बाराबंकी शहर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित असैनी मोड़ पर गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ चार दिन गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस की टीमें हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जमीनी मुखबिर तंत्र से लेकर सर्विलांस का सहारा लेकर गहन पड़ताल की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़े

दून शूटआउट में जिम के बाहर मरा विक्रम शर्मा निकला 30 हत्याओं का आरोपी

हालांकि पुलिस अधिवक्ताओं ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि कातिल नहीं मिले तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। अल्टीमेटम के बाद पुलिस की टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कड़वा सच यह है पुलिस ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बॉबी को मारने वाले बदमाशों की गर्दन तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई। इस मामले में एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़े

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब हत्याकांड: एक फ्लैट व जमीन के विवाद से जुड़े तार जुड़े होने की आंशका

सनद रहे कि बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ शुक्रवार को दिनदहाड़े गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी और वकीलों का ग़ुस्सा फूट पड़ा था और पुलिस अफसरों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन चार दिन बाद ही बेअसर साबित हुआ। बताया जा रहा है कि सरेराह घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले बदमाशों को ढूंढने में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई और टीम अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग दिशाओं में डेरा डाले हुए है।

Spread the love

2 thoughts on “अधिवक्ता शोएब हत्याकांड: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

Comments are closed.

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More