म्यूनिख कॉन्फ्रेंसः UNSC रिफॉर्म का संकल्प, फुर्तीली और गतिशील विदेश नीति

Untitled 8 copy 16

 शाश्वत तिवारी

म्यूनिख। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने ‘मल्टीपोलैरिटी की मांगों को पूरा करने के लिए एक तेज और डायनामिक फॉरेन पॉलिसी’ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधारों के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया। विदेश मंत्री ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से वार्ता की और जी7 देशों के विदेश मंत्रियों सहित अन्य कई देशों के प्रतिनिधियों से भी द्विपक्षीय मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026 ने विचार प्रस्तुत करने तथा दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। जयशंकर ने समुद्री संचार लाइनों की सुरक्षा और भारत की गतिशील विदेश नीति पर भी जोर दिया। इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते तथा रणनीतिक स्वायत्तता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़े

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज, जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया संग रिश्ते पर लगी मुहर!

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा समुद्री कम्युनिकेशन लाइनों की सुरक्षा, फर्स्ट रिस्पॉन्डर के तौर पर काम करने, पोर्ट सिक्योरिटी को मजबूत करने और मजबूत सबमरीन केबल इंफ्रास्ट्रक्चर में योगदान देने में हमारी भूमिका पर जोर दिया गया। हमारी बातचीत से भारत और जी7 के बीच कई समानताएं और साझा हित सामने आए। डॉ. जयशंकर ने अपने जर्मन समकक्ष जोहान वेडफुल के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान भारत-जर्मनी और भारत-ईयू संबंध ग्लोबल सिक्योरिटी और डीरिस्किंग में कैसे योगदान दे रहे हैं, इस पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने सम्मेलन से इतर कई देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की और अलग-अलग डोमेन में सहयोग की प्रगति का आकलन किया।

उन्होंने भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील की जी4 मीटिंग में सुधार वाले मल्टीलेटरलिज्म पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने बहुध्रुवीयता की मांगों को पूरा करने के लिए ‘फुर्तीली और गतिशील विदेश नीति’ के महत्व को रेखांकित किया। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत ने हाल ही में 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया है।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

Belpatra Plant: सावन में लगाएं बेल का पौधा,भगवान शिव की कृपा पाने का माना जाता है खास उपाय

Belpatra Plant : सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक, पूजा-पाठ और बेलपत्र अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में घर या मंदिर में बेलपत्र (बिल्व) का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता […]

Spread the love
Read More