प्रेम रोग के चलते नागिन बनी रीना, जानकर उड़ जाएँगे होश

Untitled 9 copy 11
  • नागिन बनकर प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से फरार हुई थी रीना

औरैया। जिले से सामने आई “नागिन बनने” की सनसनीखेज खबर का सच अब सामने आ गया है। थाना फफूंद क्षेत्र के गांव सींगनपुर से लापता हुई 20 वर्षीय युवती रीना का मामला किसी रहस्यमयी घटना का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला।
बीते दिनों रीना के अचानक गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर करीब पांच फुट लंबी सांप की केचुली, कुछ गहने और कपड़े मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि रीना नागिन बनकर चली गई है और अपनी इंसानी खाल छोड़ गई है। परिजनों ने भी रीना के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

ये भी पढ़े

गोरखपुर जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। रीना ने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ा और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली।‌ रीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें और उनके पति को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि  मेरी शादी मेरी पूरी रजामंदी से हुई है। मैंने खुद शादी करने का फैसला लिया था और इसमें किसी तरह का दबाव नहीं है। रीना ने अपने दावे के समर्थन में शादी की तस्वीरें भी वीडियो में दिखाई हैं। रीना ने प्रशासन और समाज से अपील की है कि उन्हें और उनके पति को मानसिक रूप से परेशान न किया जाए। उनके इस वीडियो बयान के सामने आने के बाद गांव में फैली तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

One thought on “प्रेम रोग के चलते नागिन बनी रीना, जानकर उड़ जाएँगे होश”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

किस्मत देगी साथ, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता

प्रबुद्ध व अनुभवी चेहरों को मिली अहम कमान कलम, विचार और पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर पार्टी की आवाज बनकर मीडिया में सरकार को घेरेंगे: वंशराज दुबे Lucknow : आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज […]

Read More
Uttar Pradesh

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

Lucknow : कालीचरण पीजी कॉलेज, लखनऊ में 10 अप्रैल 2026 को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एंड इन्वेस्टिचर सेरेमनी ‘प्रबोधन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वी.के. मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इं. वी.के. मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय में […]

Read More