कारागार विभाग के बकाया बजट में होगी बंदरबांट!

  • 40 दिन में विभाग को खर्च करने होंगे 1800 करोड़
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 2700 करोड़ खर्च हुए सिर्फ 900 करोड़

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश सरकार का इन दिनों बजट सत्र चल है। विधान भवन में चल रहे इस बजट सत्र के दौरान प्रदेश के विकास के तैयार की गई योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए विभागों को बजट का आवंटन किया जाएगा। कई विभाग बीते वित्तीय वर्ष में आवंटित हुए बजट को अभी तक खर्च नहीं कर पाएं है। इनमें कारागार विभाग भी एक है। इस विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 2700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। विभाग वित्तीय वर्ष खत्म होने से दो माह पूर्व तक सिर्फ 900 करोड़ रुपए ही खर्च कर पाया है। विभाग को बचे हुए 40 दिनों में 1800 करोड़ रुपए खर्च करना है। 10 माह में सिर्फ 900 करोड़ खर्च करने वाले विभाग के लिए 40 दिनों में 1800 करोड़ रुपए खर्च करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इस धनराशि की खपत में जमकर बंदरबांट और लूट होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कारागार विभाग को जेलों के संचालन, बंदियों के भोजन, सुरक्षा उपकरणों समेत अन्य मद के लिए वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए करीब 2700 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई थी। इसमें जेलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाने और उनके मेंटिनेंस के लिए 65 करोड़ रुपए, प्रदेश की जेलों में चल रहे उद्योगों में उत्पादन का रॉ मैटेरियल और मसालों की खरीद के लिए करीब 15 करोड़ रुपए, जेलों के निर्माण और मेंटिनेंस के लिए करीब 1300 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई।

ये भी पढ़े

नोएडा जेल ने कारागार विभाग नाम किया रोशन

सूत्रों का कहना है वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 10 माह 13 दिन आवंटित करीब 2700 करोड़ की धनराशि में विभाग सिर्फ 900 करोड़ रुपए ही खर्च कर पाया है। शेष बचे करीब 40 दिनों में विभाग को 1800 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि को खर्च करना शेष बचा है। सूत्रों की माने तो जेल अधिकारी मेंटिनेंस और आधुनिकीकरण के लिए पांच प्रतिशत देकर बजट आवंटित कराते है। इसके साथ ही बकाया धनराशि से होने वाली खरीद फरोख्त, निर्माण कार्य, मेंटिनेंस और अन्य मद में होने वाले खर्चों में जमकर बंदरबांट किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही कि इतना मोटा बकाया बजट की धनराशि को बंदरबांट और कमीशनखोरी के लिए ही खर्च नहीं किया गया। पूर्व में बुलंदशहर, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ आदि जेलों में बिना कोई कार्य कराए ही पूरा भुगतान कर बजट खपत कर देने की शिकायत भी कारागार मुख्यालय को प्राप्त हुई थी, परंतु कारागार मुख्यालय द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। बल्कि उन जेलों को और अतिरिक्त बजट पुनः दे दिया गया। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

करोड़ों खर्च के बाद भी फरारी रोक नहीं पा रहे अधिकारी

प्रदेश के जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष विभाग को करोड़ों रुपए की धनराशि आवंटित करती है। घटना के समय करोड़ों की लागत से लगाए गए अत्याधुनिक उपकरण खराब मिलते है। कन्नौज और अयोध्या जेल से चार बंदियों की फरारी इस सच की पुष्टि करती नज़र आ रही है। प्रदेश की जेलों पर निगरानी रखने के लिए कारागार मुख्यालय में करोड़ों की लागत से वीडियो वॉल का निर्माण कराया गया है। यह उपकरण विभाग के लिए सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। विभाग के उच्चाधिकारी इस गंभीर मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

homeslider International

भारत सरकार ने नेपाल में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों के लिए 650 डबल कैब पिकअप, एसयूवी सहायता प्रदान किया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। भारत सरकार ने नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनावों की तैयारियों में सहयोग के लिए नेपाल को अनुदान के रूप में बड़ी संख्या में वाहन उपलब्ध कराए हैं। यह सहायता नेपाल सरकार के अनुरोध पर दी जा रही है। चुनावी प्रक्रिया को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा […]

Read More
homeslider International

नेपाली कांग्रेस के नेता एवं देश के जाने-माने उद्योगपति विनोद चौधरी का राजनीतिक सफर

प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली अंतर्गत नवलपरासी क्षेत्र संख्या एक से 2079 में पहली बार जीते थे चुनाव इस बार दूसरी बार लड़ रहे हैं चुनाव उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के नेता विनोद चौधरी 2079 में प्रतिनिधि सभा के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। नेपाली संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

नोएडा जेल ने कारागार विभाग नाम किया रोशन

जन भवन की प्रादेशिक शाक भाजी प्रदर्शनी में जीते कई पुरस्कार नोएडा जेल अधीक्षक राज्यपाल की चल वैजयंती से हुए सम्मानित लखनऊ। राजधानी के जन भवन में आयोजित प्रादेशिक शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर के उत्कृष्ट शाक भाजी उत्पादो को सर्वोत्तम-सर्वाधिक 08 पुरस्कार (गाजर-प्रथम, चुकन्दर प्रथम, आलू-द्वितीय, बैंगन-द्वितीय, कद्दू-तृतीय, मूली-तृतीय, सलाद-तृतीय, […]

Read More