उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को जेपी नड्डा के नेतृत्व में होगी

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में होने जा रही है। बैठक में पार्टी गतिविधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और सरकारी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विमर्श किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी को अपनी विधानसभा में फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रत्याशी चयन का आधार, जीत की संभावना ही रहने वाला है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि सांगठनिक टीम के गठन के बाद नई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में भी चिकित्सा और शैक्षिक पुस्तकों को GST से मिली छूट

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि बैठक में पार्टी के वर्तमान और भविष्य में शुरू होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसमें संगठन की गतिविधियों के साथ, किस तरह केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी समाहित किया जाए, इस पर चर्चा होगी। साथ ही चुनावी वर्ष को देखते हुए, जनता के मध्य डबल इंजन सरकार के कार्यों को पहुंचाने हेतु विधानसभा स्तर पर विकास रथ चलाए जाने भी प्रस्तावित हैं। उनके संदर्भ में रूपरेखा तैयार करने और जिम्मेदारियां निश्चित करने पर भी अंतिम विमर्श किया जाएगा। इसी तरह 2027 के चुनाव से पहले किन मुद्दों और किस तरह जनता के मध्य पार्टी अपनी बात पहुंचनी है, उसकी रणनीतिक तैयारियों को भी फाइनल किया जाना है।

ये भी पढ़े

हरिद्वार कुंभ के सभी कार्य अक्टूबर तक पूरे करें : धामी

एक अन्य सवाल का ज़बाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, जीत की संभावना ही प्रत्याशी चयन का आधार बनने वाली है। लिहाजा सभी विधायकों एवं अन्य नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वयं को राजनीतिक रूप से अपनी विधानसभा में ही केंद्रित करें। जिसके तहत सभी को प्रयास करने हैं कि सरकार के काम और संगठन की सक्रियता अपने अपने क्षेत्र में अधिक हो ताकि जीत की संभावनाएं पहले से ज्यादा प्रबल हों। इस संबंध में जो 2 राज्य और 2 केंद्र, कुल 4 सर्वे में से 1 सर्वे की रिपोर्ट हमारे सामने है। जिसमें हम पहले से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। इससे अलग सर्वे रिपोर्ट के अन्य आधार पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जानकारी दी जा रही है और सुधार की अपेक्षा की गई है। कुल मिलाकर, प्रत्याशी चयन का आधार जीत की संभावना ही होने वाला है।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More