मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत एवं डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर पार्क और खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन के बीच उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को मनरेगा पार्क और खेल मैदान की सुविधाओं, तकनीकी विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन व खेल की समुचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब एक ही परिसर में पार्क और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

इस मौके पर ग्राम पंचायत की महिला प्रधान सीता देवी ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान का नारा देते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज और सरकार दोनों के सहयोग से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। महिलाएं अब बढ़-चढ़कर सामाजिक और विकासात्मक कार्यों में भागीदारी कर रही हैं, जिससे समाज नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम के समापन पर जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह, सचिन, जनार्दन चौहान, दीपक, संजय चौधरी, अजय नाथ गौड़, रविंद्र, बृजेश कुमार, सियाराम, रेखा चौधरी, निशु पाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान परिसर ग्रामीणों से खचाखच भरा रहा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों की सकारात्मक भागीदारी साफ झलकती नजर आई।

homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर पेट्रोल पंप पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला हालात

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा–घोरहट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे लोगों के बीच लाइन में लगने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पंप परिसर में अव्यवस्था फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More