हमीरपुर जिला उद्योग कार्यालय में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

Capture 10 e1770632802411

हमीरपुर जिले के जिला उद्योग कार्यालय से जुड़ा एक गंभीर भ्रष्टाचार मामला सामने आया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पत्रावलियों के निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के आरोपों को सही पाए जाने के बाद शासन ने सख्त कदम उठाते हुए तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

निलंबित किए गए अधिकारियों में सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार शामिल हैं। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी, हमीरपुर की ओर से गठित दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है।

दरअसल, जिला उद्योग कार्यालय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों में आरोप था कि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कराने, फाइल आगे बढ़ाने, पत्रावली निस्तारण और सब्सिडी स्वीकृत कराने के बदले अधिकारियों द्वारा अवैध धन की मांग की जा रही है। शिकायतों की संख्या बढ़ने और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी।

भाषा की सीमा लांघते हैं CM नीतीश’—रोहिणी आचार्य का तीखा आरोप

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीनों अधिकारी आपसी मिलीभगत से सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहे थे। समिति की रिपोर्ट में अवैध वसूली से जुड़े ठोस साक्ष्य सामने आए, जिसके बाद कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल शासन की छवि धूमिल हो रही थी, बल्कि वास्तविक लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तीनों अधिकारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिला उद्योग कार्यालय में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पात्र लोगों तक पहुंचेगा।

Spread the love

Uttar Pradesh

APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई

वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन को याद किया 29 लोगों को ‘नखत सम्मान’ से सम्मानित किया गया   विजय श्रीवास्तव Lucknow: रविवार को रायबरेली रोड लखनऊ के सैनिक बिहार के APS एकाडमी मे ‘आन्दोलनकारी काव्य मंच अखिल भारत द्वारा शहीदे आजम भगतसिंह की जन्म जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More