भाषा की सीमा लांघते हैं CM नीतीश’—रोहिणी आचार्य का तीखा आरोप

rohini acharya vs nitish kumar 1770633408

बिहार विधानसभा का बजट सत्र इस बार भी हंगामेदार होता नजर आ रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद में दिया गया एक बयान सियासी तूफान का कारण बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर अब उनकी बेटी और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य खुलकर सामने आ गई हैं। सोमवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों द्वारा लगातार नारेबाजी की जा रही थी। विपक्ष सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर था, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही थी। इस शोर-शराबे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए और उन्होंने विपक्ष पर तीखे शब्दों में हमला किया।

ये भी पढ़े

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार साथ

क्या बोले थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

विधान परिषद में गुस्से में दिखे मुख्यमंत्री ने विपक्षी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सिर्फ हंगामा करना जानते हैं और कोई ठोस काम नहीं किया है। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा— “ई जो लड़की (राबड़ी देवी) हैं, वह कुछ काम की है? जब उनके पति हट गए तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया।” मुख्यमंत्री के इस बयान को विपक्ष ने न सिर्फ अपमानजनक बताया, बल्कि इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया करार दिया। सदन के भीतर ही इस टिप्पणी पर भारी विरोध देखने को मिला।

रोहिणी आचार्य का तीखा पलटवार

सीएम नीतीश के बयान के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री को संसदीय भाषा की मर्यादा लांघने की आदत हो चुकी है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि नीतीश कुमार ने न सिर्फ सदन में बल्कि सार्वजनिक मंचों पर भी कई बार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, खासकर महिलाओं के संदर्भ में। उन्होंने लिखा—“जब तर्क और तथ्यों की कमी हो जाती है, तब भाषा की सीमा लांघकर व्यक्ति अपनी कुंठा और वैचारिक खोखलेपन को उजागर करता है।”

ये भी पढ़े

वानखेड़े में डांस, सोशल मीडिया पर छाईं तन्वी गडकरी

महिलाओं को लेकर सवाल

रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश कुमार महिलाओं के प्रति मानसिक और वैचारिक कुंठा से ग्रस्त नजर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले बयान केवल राजनीतिक और चुनावी दिखावे तक सीमित हैं।

राबड़ी देवी ने मांगा इस्तीफा

इस विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश सरकार को “निकम्मी सरकार” करार देते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की।राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीब बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल आर्थिक सहायता देने से महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी, इसके लिए मजबूत कानून और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।

सियासी घमासान तेज

मुख्यमंत्री के बयान और विपक्ष की प्रतिक्रिया के बाद बिहार की राजनीति और गरमा गई है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा सदन से लेकर सड़कों तक गूंजता नजर आ सकता है।

 

 

 

 

Spread the love

Bhojshala Dispute
Madhya Pradesh Politics

भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- नमाज के लिए कोई दूसरी जगह दें Bhojshala Dispute : धार की भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है, जिसमें भोजशाला को मंदिर घोषित किया गया था। लेकिन कोर्ट […]

Spread the love
Read More
Politics

17वें दिन वांगचुक का वजन 8.2kg घटा

अनशन जारी, CJP ने कहा- सरकार को चिंता नहीं NEET Paper LeaK :   दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मंगलवार को 17वां दिन है। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। वजन 8.2kg कम हो गया है। वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More