मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर परतावल के गणेशपुर चौराहे पर एक जनसमुदाय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Untitled 8 copy 9

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पनियरा विधानसभा के परतावल के गणेशपुर चौराहे पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बड़े एक जन संवादकार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव मोहम्मद गनी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग़ किया और कार्यक्रम में पुरानी मनरेगा की अच्छाइयों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जन संवाद को संबोधित करते हुए कहा की पुरानी मनरेगा योजना से सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं को मिलता था जो ग्रामीण परिवेश में रहती थी और रोजी-रोटी के लिए कहीं दूर नहीं जा सकती थी। उनको मजदूरी के अलावा यदि उनके छोटा बच्चा होता था तो उनको पानी पिलाने का काम भी मनरेगा योजना में मिलता था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र एवं पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है इसीलिए उनका नाम बदलकर के बिजी रामजी योजना का नाम दिया गया है जिसका कोई औचित्य नहीं है महात्मा गांधी अंत्योदय के पक्षधर थे वह चाहते थे कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो,इसीलिए उनके नाम पर कांग्रेस सरकार ने मनरेगा का नाम रखा था। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला जिला महासचिव अफजल अब्बासी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत सिंह, वरिष्ठ नेता इश्तियाक अहमद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ,न्याय पंचायत अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने प्रमुखता से संबोधित किया और मनरेगा कानून की पुरानी पद्धति को लागू करने का पुरजोर समर्थन किया। यह भी कहा की नई मनरेगा कानून से गांव में बेरोजगारी बढ़ेगी और नौजवानों का पलायन होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष और मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया कार्यक्रम में अन्य अतिरिक्त जलालुद्दीन, मुमताज, कुतुबुद्दीन जय हिंद, जनक, निवास अली कुमुद देवी, इस्रावती देवी, इरशाद अहमद, हाफिज मोहम्मद, आफताब आलम सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिला मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन
जय प्रकाश लाल ने दी है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More