फर्जी पहचान का खुलासा: खुद को जाट बताकर हिंदू युवती से दुष्कर्म

लखनऊ। अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र से सामने आए एक गंभीर मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू जाट बताकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक सहयोगी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में उसकी पहचान स्नैपचैट के माध्यम से साहिल नाम के युवक से हुई थी। शुरुआती बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को हिंदू जाट समाज का बताया और यह भी दावा किया कि वह नीम करौली बाबा का भक्त है। इसी झूठी पहचान के जरिए उसने युवती का विश्वास जीता और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बना लिया।

ये भी पढ़े

बरेली में ग्राम समाज की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर ढहाई गई मस्जिद

 

शारीरिक शोषण और गर्भपात के आरोप

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता का आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

धोखे का खुलासा और दबाव

जब युवती को साहिल की गतिविधियों पर शक हुआ और उसने सच्चाई जानने की कोशिश की, तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, शादीशुदा है और गजरौला के विजयनगर इलाके का रहने वाला है। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने शादी की बात की, लेकिन आरोपी ने साफ कहा कि शादी तभी होगी जब वह धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करे।

ये भी पढ़े

रात की बची रोटी से बनाएं स्वादिष्ट चूरमा, मिनटों में तैयार होगा हेल्दी नाश्ता…

धमकी और आर्थिक शोषण

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि साहिल ने उसे जान से मारने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी ने जरूरत का बहाना बनाकर उससे हजारों रुपये और जेवरात भी ले लिए। इस पूरे मामले में आरोपी का मित्र जुनैद भी कथित रूप से शामिल बताया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर 4 फरवरी को गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद 6 फरवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और अन्य आरोपी की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

 

 

 

Crime News homeslider

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई नया लुक डेस्क नई दिल्ली/मुंबई। राजधानी दिल्ली और मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों […]

Read More
Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More