महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहिष्णुता का अंतरराष्ट्रीय दिवस आज, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Untitled 1 copy 8 scaled

 राजेन्द्र गुप्ता

आज पूरी दुनिया में महिला जननांग विकृति (Female Genital Mutilation – FGM) के खिलाफ शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 6 फरवरी को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य इस अमानवीय कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना और महिलाओं के अधिकारों व सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करना है। यह दिवस पहली बार 6 फरवरी 2003 को मनाया गया था और तब से लगातार वैश्विक स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। आज भी दुनिया के कई देशों में यह प्रथा जारी है, जिसमें सबसे अधिक मामले अफ्रीकी महाद्वीप में देखने को मिलते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने लक्ष्य तय किया है कि 2030 तक महिला जननांग विकृति को पूरी तरह खत्म किया जाए।

महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज आज दुनिया भर में महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। इसे पहली बार छह फरवरी, 2003 ई को मनाया गया था। इसके बाद से हर साल छह फरवरी को महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला जननांग विकृति कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना और लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह पैदा करना है।

ये भी पढ़े

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन-करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का हाल

दुनिया के कई देशों में यह कुप्रथा जारी है। खासकर अफ्रीका महादेश में सबसे अधिक है। इसके लिए यह निर्धारित किया गया है कि 2030 तक महिला जननांग विकृति कुप्रथा को समाप्त किया जाए। क्या है इतिहास इसकी शुरुआत नाइजीरिया की पूर्व राष्ट्रपति और महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहनशीलता चलाने वाली अभियान की प्रवक्ता Stella Obasanjo ने की। जब उन्होंने 6 फरवरी, 2003 को महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहनशीलता दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इसे स्वीकार किया।

इसके लिए 2007 में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने महिला जननांग विकृति उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था। साथ ही सन 2012 ई में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एक प्रस्ताव पारित कर 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति के खिलाफ शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया। महत्व : समाज में महिला और पुरुष दोनों को सामान अधिकार मिलना चाहिए। सदियों से महिलाओं के खिलाफ कई कुप्रथा चली आ रही है, जिन्हें तत्काल समाप्त करने की जरूरत है। महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। इसके लिए महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। इस कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इससे महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

Spread the love

Swimming pool
homeslider Uttar Pradesh

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

Swimming pool सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक के अंडरवियर में भूरे रंग का सांप घुसता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवक के दोस्त सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सावधानी से पकड़ […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जुलाई में 35 करोड़ पौधे रोपित किया जाना प्रस्तावित

Yogi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व सशक्त नेतृत्व तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरूण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के0पी0 मलिक के मार्गदशन में प्रदेश में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ 2026 के अन्तर्गत 5.25 लाख से अधिक स्थलों पर माह जुलाई में […]

Spread the love
Read More
Samajwadi Party
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव

Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला। खाद, बीज, सिंचाई की कोई उपलब्धता नहीं है। श्री यादव ने कहा कि ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे नकली निकले। किसानों की रात-दिन की मेहनत के […]

Spread the love
Read More