बेटी जिंदा, फिर भी पिता ने कर दिया पिंडदान! उदयपुर में प्रेम विवाह के बाद अनोखा फैसला

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया। न सिर्फ उसने बेटी से सारे रिश्ते तोड़ लिए, बल्कि शोक पत्रिका छपवाकर नवमी की धूप भी दे दी। यह घटना प्रेम विवाह और सामाजिक मर्यादाओं के टकराव की एक चौंकाने वाली मिसाल बन गई है।

गांव में फैली सनसनी

यह पूरा मामला उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत माल की टूस का है। गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि एक पिता ने अपनी बेटी की मौत की शोक पत्रिका छपवाई है, जबकि बेटी पूरी तरह जिंदा है। समाज के लोगों को बुलाकर बाकायदा धार्मिक रस्में निभाई गईं और बेटी के फोटो पर फूलों की माला चढ़ाकर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े

बेलगाम पतंगबाज: चाइनीज मांझे से इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं,

 

दो महीने पहले ही किया था कन्यादान

जानकारी के अनुसार, पुष्कर लोहार ने करीब दो महीने पहले अपनी बेटी कोमल लोहार की शादी पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं के साथ अपने ही समाज के एक युवक से करवाई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया और बेटी की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश की।

प्रेम विवाह बना विवाद की जड़

शादी के कुछ ही समय बाद कोमल लोहार ने कथित तौर पर अपने पति, ससुराल और पिता से संबंध तोड़ लिए। बताया जा रहा है कि उसने किसी अन्य समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी। इस फैसले से दोनों परिवारों में गहरा आक्रोश फैल गया।

बेटी को बताया ‘सामाजिक रूप से मृत’

जब यह बात पिता पुष्कर लोहार को पता चली तो वह पूरी तरह टूट गए। उन्होंने इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए कठोर कदम उठाया। पुष्कर लोहार ने शोक पत्रिका छपवाकर समाज के लोगों को नवमी की धूप में आमंत्रित किया और बेटी के फोटो पर माला चढ़ाकर उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़, आरके पुरम में पुलिस एनकाउंटर के बाद दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार

समाज के सामने रिश्तों से इंकार

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पिता ने खुले तौर पर घोषणा की कि अब उसका बेटी कोमल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी के इस कदम ने उन्हें समाज में शर्मिंदा कर दिया है, इसलिए वह उससे हर तरह का रिश्ता खत्म कर रहे हैं।

सामाजिक सोच पर उठे सवाल

यह मामला अब केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में बहस का विषय बन गया है। कुछ लोग पिता के फैसले को सामाजिक परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे बेटी के व्यक्तिगत अधिकारों का हनन मान रहे हैं।

 

Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Read More
homeslider Rajasthan

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

वायरल बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी ने लगाई आग नया लुक ब्यूरो जयपुर। राजस्थान के चूरू ज़िले में पहुंचे भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हल्के-फुल्के अंदाज़ में दाढ़ी को ले कर टिप्पणी करते हुए […]

Read More
Rajasthan

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। शिकायत मिली थी कि विज्ञान और सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय […]

Read More