महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज: शिंदे-फडणवीस की देर रात बैठक, सतारा विवाद पर टकराव

Untitled 7 copy 12

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सतारा विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के भीतर बढ़ते तनाव के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। विधानसभा में दिनभर चले हंगामे के बाद हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बैठक में सतारा जिला परिषद चुनाव और उससे जुड़े विवादों पर विस्तार से चर्चा हुई। खासकर सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी के निलंबन के आदेश ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

ये भी पढ़ें

इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

यह आदेश उपसभापति नीलम गोर्हे ने जारी किया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे और फडणवीस ने इस फैसले पर मंथन करते हुए गठबंधन के भीतर उभर रहे मतभेदों को दूर करने की कोशिश की। दरअसल, शिवसेना के मंत्री शंभूराज देसाई और एनसीपी नेता मकरंद पाटिल समेत कई नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई की। इसी के चलते एसपी को निलंबित करने की मांग उठी थी।

ये भी पढ़ें

ईरान के दो ऊर्जा ठिकानों पर हमले का दावा, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

वहीं, सतारा जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर बीजेपी की प्रिया शिंदे ने शिवसेना–एनसीपी गठबंधन के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। मामूली अंतर से मिली इस जीत ने सियासी समीकरणों को और जटिल बना दिया है। विधानसभा की कार्यवाही से पहले हुई विशेष बैठक में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। शिवसेना विधायक हेमंत पाटिल ने आरोप लगाया कि उनके नेताओं के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, जिस पर उपसभापति ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल, सतारा विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति को गरमा दिया है। ऐसे में शिंदे–फडणवीस की यह देर रात बैठक आने वाले दिनों में गठबंधन की स्थिरता और सियासी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More