STF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, पांच तस्कर गिरफ्तार

  • अवैध अफीम, कोकीन, गांजा, आर्गेनिक एमडी ड्रग्स बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। स्कूल और नाइट क्लबों के आसपास अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय स्तर पर सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा यूपी STF ने शुक्रवार को मुखबिर चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से पास से कोकीन, अफीम, गांजा, ऑर्गेनिक गांजा और एमडी ड्रग्स बरामद हुई हैं। STF टीम को लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और पार्टियों में नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की। उसके बाद यह गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।

दिल्ली से लाते थे नशीले पदार्थों की खेप

सीओ एसटीएफ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से कोकीन, अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ लखनऊ लाते थे। इसकी सूचना गुरुवार को एसटीएफ को मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम महरौली जौनापुर, साउथ दिल्ली निवासी राजकुमार उर्फ चिका, महरौली निवासी राजकुमार, हुसैनगंज निवासी सैय्यद दावर अलवी , रामगढ ताल, गोरखपुर निवासी यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम और नाका हिण्डोला निवासी प्रभजीत सिंह बताया।

छात्रों को निशाना बनाते हुए उनके हाथों बेचते थे

एसटीएफ के सीओ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार उर्फ चीका और राजकुमार दिल्ली से नशीले पदार्थों की खेप लाते थे, जिसे लखनऊ में यश श्रीवास्तव और प्रभजीत सिंह को बेचा जाता था। यश और प्रभजीत इस कोकीन को शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को डराकर चुप करा देते थे, ताकि कोई शिकायत न हो। छात्रों को आधा-आधा ग्राम की मात्रा में नशा बेचा जाता था, जिससे कोई गंभीर असर न दिखे और शक न हो।

Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More
Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
Crime News

मोहाना पुलिस, कस्टम और SSB की संयुक्त टीम ने सात लाख रूपए किया बरामद, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद की थाना मोहाना पुलिस और SSB ककरहवा व सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम द्वारा ₹7,07,500/- भारतीय रूपये बरामद कर एक आरोपी को अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये […]

Read More