गढ़चिरौली में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर, AK-47 और SLR बरामद

gun

गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। भामरागढ़ तहसील के अंतर्गत गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा से सटे फोडेवाड़ा जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस दल के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर बवाल तेज, CM योगी के निर्देश पर FIR, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त

 

जंगल में चली घंटों गोलीबारी

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ मंगलवार शाम को उस समय शुरू हुई जब पुलिस और सी-60 कमांडो की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। फोडेवाड़ा जंगल क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से कई घंटों तक गोलीबारी होती रही।

खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर भामरागढ़ के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों को गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर तैनात किया गया था।

तलाशी अभियान में मिले नक्सलियों के शव

मुठभेड़ के बाद बुधवार सुबह पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल से दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इससे पहले एक नक्सली मारा गया था, जिसके बाद कुल मृत नक्सलियों की संख्या तीन हो गई।

घटनास्थल से हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक AK-47 राइफल और दो SLR हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान भी जब्त किया गया है।

घायल जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए C-60 यूनिट के दो जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

STF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, पांच तस्कर गिरफ्तार

 

 

नक्सलियों की पहचान अब तक नहीं

तीनों मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस आशंका जता रही है कि इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए हो सकते हैं, जो जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान जारी है। पुलिस और प्रशासन नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है

 

 

Spread the love

Maharashtra
Crime News Maharastra

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

पत्नी से छिपाकर महिला मित्र संग जा रहा था मलेशिया, एयरपोर्ट पर खुली पोल

Pune:  पुणे के एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी से छिपाकर महिला मित्र के साथ मलेशिया जाने की योजना बनाई थी। पत्नी को उसने बताया था कि वह बिजनेस ट्रिप के सिलसिले में कुआलालंपुर जा रहा है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान हुई एक गलती ने उसकी पूरी कहानी की पोल खोल दी। […]

Spread the love
Read More
Maharastra

गोंडखैरी में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

MahilaSashaktikaran : महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोंडखैरी के वार्ड नंबर 1 में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह केंद्र अदाणी फाउंडेशन और निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकल्प स्वावलंबन: कौशल विकास व महिला सशक्तिकरण’ के तहत शुरू किया गया है। लोकार्पण […]

Spread the love
Read More