ड्रग्स केस में फंसी अभिनेत्री अंजू कृष्णा: चेन्नई में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार, सात अन्य लोग भी हिरासत में

चेन्नई। तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में चेन्नई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को ANIU की साउथ टीम ने वलसरवक्कम इलाके में छापेमारी कर अंजू कृष्णा समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया। मौके से मेथामफेटामाइन, गांजा, भांग और LSD जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में…

अभिनेत्री अंजू कृष्णा
असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेधा
कार्तिक राजा
यशवंत
श्रीराम
अल्विबिनशा
वेंकटेश कुमार

ये भी पढ़े

इंस्पेक्टर हजरतगंज: पंडित के सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में..

छापेमारी के दौरान अधिकारियों
6 ग्राम मेथामफेटामाइन
7 ग्राम OG गांजा
15 ग्राम भांग
1 LSD स्टैम्प
9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

कौन हैं अंजू कृष्णा? जानिए उनका फिल्मी सफर
31 वर्षीय अंजू कृष्णा तमिल और मलयालम सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं। IMDb के अनुसार उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें आकाशम कडन्न, आरो, ओम वेल्लिमालई (2023), खास तौर पर चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन ओम विजय ने किया था और इसमें सुपरगुड सुब्रमणि व वीरा सुभाष मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये भी पढ़े

50% विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी, इंडिगो और एयर इंडिया सबसे ज्यादा प्रभावित

सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
अंजू कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 23.6 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट, मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और निजी पलों की झलक साझा करती रहती हैं।

गिरफ्तारी पर इंडस्ट्री में मची हलचल
अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें तुरंत दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने की अपील कर रहे हैं। ANIU अधिकारी फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Entertainment

आठ एपिसोड की क्राइम थ्रिलर में तंत्र-मंत्र और मर्डर मिस्ट्री – क्या बनाता है इसे खास?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, और इसी कड़ी में एक ऐसी सीरीज सामने आई है जो न केवल सस्पेंस से भरपूर है, बल्कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के कारण और भी ज्यादा प्रभावशाली बन जाती है। ‘मनमत मर्डर्स’ एक ऐसी ही वेब सीरीज है, जो 1970 के दशक […]

Read More
Entertainment

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म में ऋषभ शेट्टी और अर्जुन रामपाल की अदाकारी का जादू

भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का आकर्षण हमेशा से रहा है, और अब एक और बड़ी फिल्म इस सूची में शामिल होने जा रही है। ऋषभ शेट्टी और अर्जुन रामपाल जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जो मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के […]

Read More
Entertainment homeslider

आयुर्वेद में रामबाण की तरह काम करता है कचनार, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में कई बीमारियों का स्थाई इलाज है। बस एक बार आयुर्वेद के बैद्य या डॉक्टर आपकी बीमारीक की जड़ को पकड़ लें। आयुर्वेद में एक औषधि ऐसी है जो तमाम रोगों के लिए रामबाण साबित होती है। ये है कचनार का पेड़। कचनार का पेड़ भी है, जो अधिकतर कंडी क्षेत्र में ही पाया […]

Read More