उत्तराखंड की सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा, 13 लोगों की मौत और 34 घायल

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट कस्बे के सामने नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 बारातियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस गुरुवार देर रात बैतड़ी जिले की पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी। इसी दौरान पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर बस चढ़ाई के दौरान नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई।

ये भी पढ़े

जो रब है वही राम… की दरगाह पर एक हिंदू का तिलक धुललावा, मामला संगीन

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी। ओवरलोडिंग के चलते बस चढ़ाई नहीं चढ़ पाई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका-7, कंचनपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में जारी है।

Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More
Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More