अंकिता हत्याकांड प्रकरण पर महापंचायत के समर्थन में उतरा इंडिया गठबंधन

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। इंडिया गठबंधन ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे पर आठ फरवरी को होने वाली महापंचायत का पूर्ण समर्थन किया है। गुरुवार को आहूत प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी के न्याय के लिए 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली महापंचायत का इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल पूर्ण समर्थन करते हैं और प्रदेश की जनता से आह्वान करते हैं कि इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार प्रायोजित शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर हो रही सीबीआई जांच पूरी तरह छलावा है। कांग्रेस समेत समूचा इंडिया गठबंधन पहले से यह मांग करता रहा है कि सीबीआई जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए और अब तो इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा बजट 2026

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद प्रदेश में कामकाजी लड़कियों और महिलाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनो में ही पांच दिनों के भीतर देहरादून जिले में तीन युवतिओं की हत्या कर दी गयी, जो दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चौपट हो गयी है। अंकिता भंडारी के न्याय का मामला प्रदेश के अस्तित्व और अस्मिता से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें न्याय होना जरुरी है। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले में भाजपा सरकार शुरू से वीआईपी बताए जा रहे लोगों को बचाने की कोशिश करती रही है और एक संदिग्ध पक्षधरता वाले व्यक्ति से एफआईआर के आधार पर सीबीआई जांच करवाना, वीआईपी को बचाने की एक और कोशिश है। अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र के आधार पर जांच न करवाना दर्शाता है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार की नीयत में खोट है।

ये भी पढ़े

12वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार बना वहशियत में तब्दील, बीच रास्ते रोककर काट डाले होंठ

उन्होंने कहा कि इस मामले में एसआईटी से लेकर सीबीईआई तक का रास्ता सड़क के संघर्षों से तय हुआ है और आगे भी अगर न्याय होगा, वो जनता के आन्दोलनों से ही होगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि प्रदेश को साम्प्रदायिक विद्वेष की आग में झोंका जा रहा है। कोटद्वार का प्रकरण बता रहा है कि जो सांप्रदायिक उन्मादियों के खिलाफ खड़ा हो रहा है, भाजपा सरकार की पुलिस उसे ही निशाना बना रही है। उन्होंने कोटद्वारा के दीपक कुमार पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। मसूरी में बुल्ले शाह की मजार तोड़े जाने और विकासनगर में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमले की भी उन्होंने तीव्र निंदा की।

Delhi homeslider

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

डिस्कॉम भुगतान की तैयारी में सरकार, राहत के लिए सब्सिडी पर भी चल रही योजना नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 […]

Read More
homeslider International

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होरमुज़ जलसंधि खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर “नष्ट” कर देगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़े शब्दों में […]

Read More
homeslider International

ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

तेहरान/वॉशिंगटन। मुजतबा खामेनेई के रहस्यमय ढंग से सार्वजनिक जीवन से गायब होने ने वैश्विक खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। CIA और Mossad सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां उनके ठिकाने और स्वास्थ्य की जानकारी जुटाने में लगी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई को 9 […]

Read More