भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल कराने में जयशंकर की बड़ी भूमिका

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि ऐतिहासिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में है, जो बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें रिश्तों के लिए अपार संभावनाएं हैं। डॉ. जयशंकर ने अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा अमेरिका की एक प्रोडक्टिव और पॉजिटिव यात्रा पूरी हुई। सेक्रेटरी रूबियो को उनकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद। ऐतिहासिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में है, जो बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया दौर शुरू करता है, जिसमें रिश्तों के लिए अपार संभावनाएं हैं। जयशंकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा हमारा क्रिटिकल मिनरल कोऑपरेशन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में रणनीतिक मुद्दों, रक्षा और ऊर्जा पर बातचीत की उम्मीद है। कुल मिलाकर, एक मजबूत गति साफ दिख रही है।

ये भी पढ़े

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत सेंसेक्स 135 अंक फिसला, मिडकैप-स्मॉलकैप में तेज बिकवाली

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल में भाषण दिया। इस मिनिस्टीरियल में कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सप्लाई चेन की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा बदलाव और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा अत्यधिक एकाग्रता की चुनौतियों और संरचित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सप्लाई चेन को जोखिम-मुक्त करने के महत्व पर जोर दिया। नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन, रेयर अर्थ कॉरिडोर और जिम्मेदार वाणिज्य सहित पहलों के माध्यम से अधिक लचीलेपन की दिशा में भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। क्रिटिकल मिनरल्स पर फोर्ज पहल के लिए भारत के समर्थन से अवगत कराया।
डॉ. जयशंकर 2 से 4 फरवरी के बीच अमेरिका के दौरे पर रहे। उनकी यह यात्रा इसलिए काफी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि उनके अमेरिका पहुंचते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते की घोषणा की और साथ ही भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ भी हटा दिया। दोनों देशों के बीच एक बेहतर ट्रेड डील को फाइनल कराने में डॉ. जयशंकर की बड़ी भूमिका रही है।

ये भी पढ़े

सूर्य के रौद्र रूप से भारत पर संकट, ISRO ने रेडियो ब्लैकआउट को लेकर जारी किया हाई अलर्ट

 

 

 

अपने इस दौरे के दौरान जयशंकर ने वाशिंगटन में कई देशों के अपने समकक्षों से भी मुलाकात की। उन्होंने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की, सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन, रोमानिया की विदेश मंत्री टोइउ ओआना, इजरायल के अपने समकक्ष गिदोन सार, उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियोर सैदोव सहित कई सहकर्मियों और समकक्षों से मुलाकात की।

Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
Delhi homeslider

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

डिस्कॉम भुगतान की तैयारी में सरकार, राहत के लिए सब्सिडी पर भी चल रही योजना नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 […]

Read More
homeslider International

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होरमुज़ जलसंधि खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर “नष्ट” कर देगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़े शब्दों में […]

Read More