अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड महराजगंज मंडल कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का चेतावनी धरना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज द्वारा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड महाराजगंज मंडल महाराजगंज के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का चेतावनी धरना आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज समय है की हम जनता के सवालों को लेकर के सड़क पर उतरे और संघर्ष करें तभी जनता की समस्याओं का हल निकल पाएगा। स्मार्ट मीटर आज एक समस्या बन के उभरा है इसका समाधान अभी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह दानव का स्वरूप लेगा और गरीब आदमी को निगल जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की महाराजगंज में स्मार्ट मीटर की समस्या बहुत विकट है इसको विद्युत विभाग के लोग बहुत लापरवाही से ले रहे हैं। इसके कारण गरीबों का हजारों हजार का बिल आ रहा है इसका निदान किया जाना आवश्यक है। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि पहले कनेक्शन का मूल्य ₹1500 से ₹ 2000 के बीच में था अब उसे 4500 से 5000 के बीच में निर्धारित किया गया है। यह जनता के साथ खुली लूट है। इस लूट का खुलासा अब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हमारे जांबाज सिपाहियों द्वारा किया जाएगा और आने वाले दिनों में सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की एक व्यापक रूप रेखा बनेगी।

कार्यक्रम को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, इंजीनियर शिवपूजन,राजन शुक्ला मोहम्मद गनी, रामनारायण प्रसाद , विधि नारायण वर्मा, युवा हल्ला बोल के गोविंद मिश्रा, श्रमिक नेता यूपी सिंह किसान कांग्रेस के दिलीप कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अनवर, लालू यादव, गुड्डू यादव, राम प्रकट निषाद, कैलाश विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा एवं तामेश्वर पांडे, हरिराम मौर्य तथा अयूब अंसारी जमील अहमद, अकरम सुलेमानी अरविंद कुमार, संदीप कन्नौजिया, अब्दुल मजीद,अनुज चौधरी,आयुष सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More
Purvanchal Raj Dharm UP

वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल की मंजूरी पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी पर स्थित सेमरहवा गांव में बहुप्रतीक्षित पुल की स्वीकृति के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को उत्सव में बदलते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के सम्मान में आज भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया है। बताया […]

Read More
Purvanchal

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता: DIG S चनप्पा ने लिया सुरक्षा का जायजा

DM संतोष कुमार शर्मा और SP शक्ति मोहन अवस्थी भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। महाराजगंज जनपद से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। संभावित अवैध घुसपैठ, […]

Read More