12वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार बना वहशियत में तब्दील, बीच रास्ते रोककर काट डाले होंठ

  • CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

नया लुक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी ही महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र ने बीच रास्ते रोककर शिक्षिका के होंठ काट डाले, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

कई दिनों से टीचर को कर रहा था परेशान

जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र काफी समय से अपनी शिक्षिका को परेशान कर रहा था। स्कूल परिसर में भी वह उनसे छेड़खानी करता था। जब इस हरकत की शिकायत शिक्षिका के परिजनों ने छात्र के परिवार से की, तो कुछ दिन तक वह शांत रहा, लेकिन बाद में उसने फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया।

उत्पीड़न से तंग आकर टीचर ने छोड़ा स्कूल

लगातार मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला शिक्षिका को स्कूल तक छोड़ना पड़ गया था। इसके बावजूद छात्र ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और रास्ते में भी उन्हें परेशान करता रहा। जब शिक्षिका ने सख्ती से इसका विरोध किया, तो आरोपी बेकाबू हो गया और उसने हमला कर दिया।

ये भी पढ़े

ब्लॉक किया तो खूनी बन गई प्रेमिका: बंद कमरे में चाकू से ताबड़तोड़ वार

गले में हाथ डालकर किया जानलेवा हमला

घटना उस वक्त हुई जब महिला टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। आरोपी छात्र ने रास्ते में उन्हें रोक लिया, गले में हाथ डाला और अचानक उनके दोनों होंठ काट डाले। दर्द से चीखती शिक्षिका को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर मैनपुरी कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

Delhi homeslider

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 38 हजार करोड़ के बकाये का असर

डिस्कॉम भुगतान की तैयारी में सरकार, राहत के लिए सब्सिडी पर भी चल रही योजना नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 […]

Read More
homeslider International

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होरमुज़ जलसंधि खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर “नष्ट” कर देगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़े शब्दों में […]

Read More
homeslider International

ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

तेहरान/वॉशिंगटन। मुजतबा खामेनेई के रहस्यमय ढंग से सार्वजनिक जीवन से गायब होने ने वैश्विक खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। CIA और Mossad सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां उनके ठिकाने और स्वास्थ्य की जानकारी जुटाने में लगी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई को 9 […]

Read More