U-19 वर्ल्ड कप 2026: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छक्कों में संजू सैमसन को छोड़ा पीछे

Untitled 24 copy 1

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक बड़े-बड़े नाम नहीं कर पाए थे। वैभव ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो पहले संजू सैमसन के नाम था। सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 68 रन ठोक डाले। उनकी इस विस्फोटक पारी में 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कीर्तिमान

वैभव के अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 15 छक्के हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने  संजू सैमसन (2014) – 12 छक्के और गौरव धीमान (2004-06) – 12 छक्के को पीछे छोड़ दिया और भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

एक ही संस्करण में भी नया रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, वैभव ने एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप संस्करण में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना डाला है।

ये भी पढ़े

IND vs SA वॉर्मअप मैच: ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी, सूर्या-तिलक की जोड़ी ने भारत को 150 के पार पहुंचाया

वैभव सूर्यवंशी: 15 छक्के

संजू सैमसन :  12 छक्के

आयुष म्हात्रे :  12 छक्के

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और राज अंगद बावा 10-10 छक्कों के साथ हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर

अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में 18 छक्के जड़े थे। वैभव के पास फाइनल मुकाबले में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

फाइनल में भारत, इंग्लैंड से होगी टक्कर

वैभव की धमाकेदार पारी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 53 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। हरारे में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में 311 रन ठोक दिए।

  • इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे आरोन जॉर्ज (115 रन)।
  • अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

Spread the love

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More