कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम का संकल्प: मंडल स्तर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

Untitled 14 copy 3

लखनऊ। कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके रोकथाम का संदेश देने के उद्देश्य से आज 04 फरवरी 2026 को मंडल कार्यालय में विश्व कैंसर दिवस पूरे उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना और विज्ञान व नीति के माध्यम से इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूती देना है। साथ ही उन्होंने संक्रमण की रोकथाम में जनभागीदारी को अहम बताया।

कार्यक्रम में  डॉ. गौरव श्रीवास्तव एवं  डॉ. राजेश कुमार टी. ने जीवनशैली से जुड़ी आदतों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि अनियमित खान-पान, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का अधिक सेवन कैंसर का बड़ा कारण बनता जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ आहार अपनाने और नियमित जांच कराने की अपील की। इस जागरूकता कार्यक्रम में अनेक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. गुनानिधि, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. आर्य कृष्णा, डॉ. इशान खान, डॉ. आशुतोष, डॉ. विकास, डॉ. नितिन सहित बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा। साथ ही  गीता चौधरी, एच.एम. क्रोजर, पी. जयमणि, सलमा, पूजा हयारण, प्रिंसी तोमर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र संज्ञा, एस.डी. मंसूरी, हरभजन, फार्मासिस्ट गुरजिंदर शर्मा, प्रयोगशाला अधीक्षक राकेश गुप्ता, एमएचए राजेश कंचन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। समाज की सहभागिता ही इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है।

Spread the love

One thought on “कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम का संकल्प: मंडल स्तर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस”

Comments are closed.

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More