आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा करो या मरो का मुकाबला, जानें पूरी डिटेल

dc vs gg pti 1770095114

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब केवल तीन टीमें ही ट्रॉफी की दौड़ में बनी हुई हैं। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि आज खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी।

आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। यही वजह है कि इस मैच को ‘करो या मरो’ की संज्ञा दी जा रही है।

 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच यह एलिमिनेटर मुकाबला बड़ोदरा में खेला जाएगा।
मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस ठीक 7:00 बजे डाला जाएगा। अनुमान है कि मुकाबला करीब रात 11 बजे तक समाप्त हो जाएगा, बशर्ते बारिश या किसी अन्य व्यवधान की भूमिका न हो।

भारत अगले साल निशानेबाजी की एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

 दोनों टीमों की ताकत

दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर अपनी निरंतरता साबित की है। यह टीम WPL के हर सीजन में टॉप-3 में जगह बनाने में सफल रही है। हालांकि, अब तक खिताब जीतना उसके लिए सपना ही बना हुआ है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई में टीम इस बार इतिहास बदलने के इरादे से उतरेगी।

वहीं, गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर के पास ऑल-राउंड अनुभव है। टीम में बेथ मूनी, सोफी डिवाइन और डैनी व्याट जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़े मुकाबलों में मैच का रुख पलटने का दम रखती हैं।

 फाइनल का रास्ता

आज के मैच का नतीजा यह तय करेगा कि 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में आरसीबी को कौन-सी टीम चुनौती देगी। फैन्स को उम्मीद है कि यह मुकाबला पूरे 40 ओवर चले और आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहे।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Spread the love
Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More