STF: जालसाजी और हत्या के मामलों में दस साल से फरार चल रहे दो सगे इनामी भाईयों को किया गिरफ्तार

Untitled 18 copy 1
  • जनपद अयोध्या से एक-एक व STF पीलीभीत से 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हत्या, लूट व जालसाजी के मामले दो जिलों अयोध्या और पीलीभीत से दस सालों से फरार चल रहे दो सगे भाईयों हसीब व नफीस को यूपी STF ने सोमवार को अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दो भाई हत्या, लूट व ठगी करने के मामले में दस साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक-एक लाख और 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों भाईयों हसीब व नफीस पुत्र पीलीभीत जिले के सेरामऊ थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली धारा 302,201,394,412 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज था, जबकि पीलीभीत जिले के सेरामऊ थाने वर्ष 20215 धारा 406,420,467 व 468 के तहत मुकदमा दर्ज था। बताया जा रहा है कि इन दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस दस साल से खाक छानती रही है, लेकिन शातिराना दिमाग वाले दोनों भाई हाथ नहीं लग सके तो पुलिस के अफसरों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार ने बताया कि उनकी टीम तलाश में जुटी थी कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहे दोनों इनामी भाई बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वर्ष 2016 व वर्ष 2015 फरार चल रहे थे और इनकी गिरफ्तारी के एक-एक व 25-25 रुपए का इनाम घोषित था।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More