रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में चार आरोपी पुलिस कस्टडी में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तारों की जांच तेज

untitled 2026 02 02t063343 1769994216

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सनसनीखेज मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुणे के निवासी बताए जा रहे हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 61(2), शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 तथा धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े

बीबीडी: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले मोटरसाइकिल युवक को डंपर ने कुचला, मौत

 

जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने सीधे तौर पर फायरिंग नहीं की, लेकिन मुख्य आरोपी को हर तरह की लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराई। पुलिस के मुताबिक समर्थ शिवशरण पोमाजी ने वांछित आरोपी शुभम सोनकर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। शुभम सोनकर का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी की सलाह पर हमले के लिए होंडा डियो स्कूटर (MH 12 FN 2205) का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने और फरार होने में मदद की।

ये भी पढ़े

गोरखपुर: युवक को चढ़ा इश्क का बुखार, एकतरफा प्यार में छात्रा के घर के पास खाया जहर, मौत

 

सूत्रों के अनुसार इस पूरी साजिश के लिए आर्थिक मदद भी शुभम सोनकर की ओर से ही दी गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हमले के पीछे धमकी, फिरौती या किसी और आपराधिक मंशा का हाथ था या नहीं। चार दिन की पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

Ketan Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले में केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन […]

Spread the love
Read More