ट्रांसफर के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षकों और कार्मिकों की अब खैर नहीं

IMG 20251103 WA0002

देहरादून। शिक्षा विभाग अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश करने वाले शिक्षक-कर्मिचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नए शिक्षक-कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश की जा रही है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, जिससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिति अत्यंक खेजदनक होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध है। ऐसे शिक्षकों-कार्मिकों का चिन्हीकरण करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही की जानी आवश्यक है।

अतः प्रत्येक स्तर पर ऐसे शिक्षकों कार्मिकों को चिन्हित करते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित नियुक्ति अधिकारी को संस्तुति करने के साथ ही सूचना की एक प्रति महानिदेशक को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More