कैंसर की दवाओं से लेकर ट्रॉमा केयर तक, हेल्थ सेक्टर को मिला बड़ा बूस्ट

167085 budget 2026 6

Budget 2026 Health Announcements: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े और दूरगामी फैसलों का ऐलान किया है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट का मकसद हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करना, इलाज को सस्ता बनाना और देश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करना है। बजट में कैंसर, डायबिटीज, दुर्लभ बीमारियों, बुजुर्गों की देखभाल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

बजट 2026 की सबसे अहम घोषणा 17 प्रकार के कैंसर की दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने की है। इससे इन दवाओं की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों से जुड़ी दवाओं और मेडिकल न्यूट्रिशन (FSMP) को व्यक्तिगत आयात पर कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट दी गई है। यह फैसला लाखों मरीजों के लिए राहत भरा साबित होगा।

15 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में, वाराणसी–सिलीगुड़ी के बीच दौड़ेगी 250 किमी/घंटा की ट्रेन

बायोफार्मा शक्ति मिशन के लिए 10 हजार करोड़

सरकार ने घरेलू बायोफार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बायोफार्मा शक्ति मिशन लॉन्च किया है। इस मिशन के तहत बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर दवाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज सस्ता और सुलभ हो सकेगा।

बुजुर्गों के लिए 1.5 लाख केयरगिवर

बढ़ती बुजुर्ग आबादी को ध्यान में रखते हुए बजट में अगले पांच वर्षों में 1.5 लाख नए केयरगिवर तैयार करने की घोषणा की गई है। ये प्रशिक्षित केयरगिवर लॉन्ग-टर्म केयर और होम हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करेंगे।

आयुष और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा

सरकार तीन नए एम्स-स्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनाएगी। साथ ही, देश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के लिए 5 नए क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जिला अस्पतालों में ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर सेंटरों का 50% तक विस्तार भी किया जाएगा।

Spread the love

Symptoms of a heart attack
Health

हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही अकेले में करें ये काम

Symptoms of a heart attack: हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय पर इलाज मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार व्यक्ति घर या किसी अन्य जगह पर अकेला होता है और अचानक सीने में दर्द, दबाव या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
homeslider Religion

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना Jivitputrika Vrat: सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना के साथ माता की तपस्या का पर्व है जिउतिया। इसीलिए इस व्रत का आधार आहार भी सतपुतिया ही है। भगवान भास्कर की तीक्ष्णतम रश्मियों के साथ आयोजित यह वार्षिक लोक तप पर्व वस्तुतः […]

Spread the love
Read More
Health

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

Varanasi: इंटरनेशनल ओल्ड ऐज डे के अवसर पर जेरियाटिक सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से काशी कुष्ठ एवं वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया […]

Spread the love
Read More