ईडी की बड़ी कार्रवाई: आरकॉम लोन घोटाले में पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग गिरफ्तार, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

article22579944 1769786760

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े बहुचर्चित लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने कंपनी के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों के तहत की गई है।

ईडी का आरोप है कि अनिल अंबानी समूह ने 40 हजार करोड़ रुपये के लोन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की। बैंकों से लिए गए कर्ज का उपयोग तय उद्देश्यों के बजाय विदेशी सहायक कंपनियों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से डायवर्ट किया गया। एजेंसी के मुताबिक, पुनीत गर्ग ने 2001 से 2025 तक आरकॉम में विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

ईडी हिरासत और गिरफ्तारी की जानकारी

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने पुनीत गर्ग को नौ दिनों की ईडी हिरासत में भेजा है। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि गर्ग ने अवैध धन को छिपाने, लेयरिंग करने और ठिकाने लगाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही ईडी ने पुनीत गर्ग की पत्नी के नाम पर मौजूद शेयर और म्यूचुअल फंड्स को जब्त किया था। एजेंसी का दावा है कि ये निवेश कथित घोटाले की रकम से खरीदे गए थे। इससे पहले से ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गई थीं।

अनिल अंबानी समूह की मुश्किलें बढ़ी

पुनीत गर्ग की गिरफ्तारी से आरकॉम और अनिल अंबानी समूह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कंपनी पहले से ही भारी कर्ज संकट और दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। कई बैंक इस लोन घोटाले के चलते गंभीर वित्तीय संकट में बताए जा रहे हैं।

फिलहाल, रिलायंस ग्रुप की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Spread the love

India Missile Test
homeslider National

भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल

India Missile Test :  भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण की तैयारी के संकेत देते हुए 2,530 km लंबे कॉरिडोर के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अधिसूचना छह से सात अगस्त 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। इसके बाद रक्षा विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर […]

Spread the love
Read More
Kulgam Terror Attack
Crime News National

मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने की हत्या, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। आतंकियों ने शुक्रवार रात केल्लाम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर हमला कर दो बाहरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और संवेदनशील इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Har Ghar Tiranga Campaign
homeslider Politics Uttar Pradesh

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

Har Ghar Tiranga Campaign : आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने का लक्ष्य तय करते हुए कम से कम पाँच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। CM […]

Spread the love
Read More