मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने की हत्या, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

Kulgam Terror Attack

Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। आतंकियों ने शुक्रवार रात केल्लाम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर हमला कर दो बाहरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो आतंकी ईंट-भट्ठा-77 पहुंचे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने वहां मौजूद मजदूरों से पहले उनकी पहचान पूछी और इसके बाद उन पर अचानक गोलियां चला दीं।

हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भोपिंदर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भी पढें

बलूचिस्तान कोयला खदान हादसे में 32 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस विस्फोट से मची तबाही

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

कुलगाम हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने ईंट-भट्ठों और उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा दी है, जहां बड़ी संख्या में बाहरी मजदूर रहते हैं। पुलिस ने मजदूरों को सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई है।

हमले के बाद इलाके में बढ़ी सुरक्षा

आतंकी हमले के बाद कुलगाम की कई सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, TRF की गतिविधियों को देखते हुए कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा रणनीति को और मजबूत किया जा रहा है। सुरक्षाबल स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने में भी लगे हुए हैं।

army patrolling
हमले के बाद इलाके में बढ़ी सुरक्षा

पहले भी हुआ था आतंकी हमला

इससे पहले भी अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। लगातार हो रही आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूरों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने सुरक्षाबलों को अभियान तेज करने और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भी पढें

रणवीर सिंह की इस खूबी ने बदल दी बाजी, धुरंधर में मिला सबसे खास किरदार

बलूचिस्तान कोयला खदान हादसे में 32 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस विस्फोट से मची तबाही

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

Spread the love

2 thoughts on “मजदूरों को निशाना बनाकर आतंकियों ने की हत्या, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More