Order 2 Box Office: 9 दिन में ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया धमाल, 500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर सनी देओल की फिल्म

new project 98 1769919397

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तिरंगे का परचम लहरा दिया है। 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति और मजबूत कहानी आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखती है। साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के महज 9 दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

ओपनिंग से ही दिखा ‘बॉर्डर 2’ का दम

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21.67% की बढ़ोतरी देखने को मिली और कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। गणतंत्र दिवस वीकेंड का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला।

ये भी पढ़े

बजट पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले—‘भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव’

 

मर्दानी 3 भी नहीं रोक पाई रफ्तार

30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर मिलने की उम्मीद थी। हालांकि मर्दानी 3 ने अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर फिल्म के सामने उसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई।

कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूत पकड़

आठवें दिन फिल्म की कमाई में लगभग 4.44% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 17.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ का कुल भारतीय कलेक्शन 252.68 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

रिकॉर्ड तोड़ सफर जारी

फिल्म अब तक ‘बैंग बैंग’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘दृश्यम 2’ और ‘RRR (हिंदी)’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। स्टारकास्ट में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहना मिल रही है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ का 500 करोड़ क्लब में शामिल होना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान, जानिए सरकार का इस सेक्टर पर इतना बड़ा दांव क्यों

Spread the love

Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More