बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान, जानिए सरकार का इस सेक्टर पर इतना बड़ा दांव क्यों

PTI02 01 2026 000178A 1

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2026 पेश करते हुए टेक्नोलॉजी सेक्टर को लेकर बड़ा एलान किया। बजट की प्रमुख घोषणाओं में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 (ISM 2.0) सबसे अहम रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि घरेलू सेमीकंडक्टर उत्पादन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) का बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सेमीकंडक्टर पर केंद्र सरकार इतना जोर क्यों दे रही है और इसे बजट की प्राथमिकता क्यों बनाया गया है।

ये भी पढ़े

शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

सेमीकंडक्टर क्यों बन गए रणनीतिक जरूरत

आज के दौर में सेमीकंडक्टर किसी भी आधुनिक तकनीक की रीढ़ बन चुके हैं। मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक वाहन, मेडिकल डिवाइस, एआई आधारित गैजेट्स, 5G नेटवर्क और रक्षा उपकरण—लगभग हर सेक्टर सेमीकंडक्टर चिप पर निर्भर है। भारत लंबे समय से इन चिप्स के लिए आयात पर निर्भर रहा है। खासकर चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से सप्लाई बाधित होने पर भारत की इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगता है। इसी निर्भरता को खत्म करने के लिए सरकार ISM 2.0 को आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़े

राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री, मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाया

ISM 2.0 से क्या बदलेगा

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का उद्देश्य केवल चिप मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं है। इसके जरिए पूरे इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसमें डिजाइन, फैब्रिकेशन, टेस्टिंग और पैकेजिंग सभी स्तरों पर निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि ISM 2.0 से भारत न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि आने वाले समय में ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का अहम हिस्सा भी बन सकता है।

ये भी पढ़े

Budget 2026: एक फैसले से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 2300 अंक तक टूटा, निफ्टी भी फिसला

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिशन भारत को सेमीकंडक्टर का उपभोक्ता भर नहीं, बल्कि वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। रक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी और टेलीकॉम जैसे सेक्टरों में इससे भारत की रणनीतिक मजबूती भी बढ़ेगी।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More