AbhiSix Sharma के बाद छोटा डायनामाइट ने बरपाया कहर, आंकड़े कर देंगे परेशान

Untitled 13 copy

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा के बाद अब इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त धमाल मचा दिया। इशान ने अपनी विस्फोटक पारी में 10 छक्के और चार चौके जड़ते हुए कीवी गेंदबाजी की शान ध्वस्त कर दी। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर रंग जमा दिया। सूर्यकुमार यादव ने महज 30 गेंदों में  छक्के और चार चौकों की मदद से तूफानी पारी खेली और रन मशीन बनकर उभरे।

ये भी पढ़े

IND vs PAK U19 World Cup 2026: बदले की आग में उतरेंगे भारतीय युवा, जीत मिलते ही सेमीफाइनल में होगी एंट्री

वहीं हार्दिक पांड्या ने भी आते ही आक्रमण तेज कर दिया। हार्दिक ने सिर्फ 17 गेंदों में 42 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले खब्बू बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। अभिषेक शर्मा ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर पारी की शुरुआत की और आक्रामक तेवर दिखा दिए। भारतीय बल्लेबाजों के इस तूफानी प्रदर्शन से मुकाबला पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक गया और न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नजर आई।

ये भी पढ़े

रिंकू सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाइयां: सांसद प्रिया सरोज संग T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद लेंगे सात फेरे

Spread the love

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, MI ने जुबिन भरूचा को बनाया डायरेक्टर

हार्दिक पांड्या की ट्रेड चर्चा के बीच MI का बड़ा दांव Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने क्रिकेटिंग सेटअप को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक जुबिन भरूचा को ‘डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस’ नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी […]

Spread the love
Read More
Mackay
Sports

मैके टेस्ट में 18 विकेट गिरे, स्टार्क-शोरिफुल का कहर; ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Mackay: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। मैके की पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ और पूरे दिन में कुल 18 विकेट गिर गए। पहले बांग्लादेश की टीम महज 64 रन पर ढेर हुई, फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने […]

Spread the love
Read More