IND vs PAK U19 World Cup 2026: बदले की आग में उतरेंगे भारतीय युवा, जीत मिलते ही सेमीफाइनल में होगी एंट्री

Untitled 8 copy

 

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम आज यानी एक फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि एशिया कप फाइनल में मिली करारी हार का बदला लेने का भी मौका है। गौरतलब है कि पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने IND भारत को 191 रन से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि ग्रुप स्टेज में भारत ने उसी पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। अब विश्व कप के मंच पर एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जहां भारतीय युवा पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।

जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत

कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत अमेरिका को छह विकेट से हराकर की, इसके बाद ग्रुप चरण में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को मात दी। सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदकर अपने इरादे साफ कर दिए। अब पाकिस्तान पर जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।

बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाज भी फॉर्म में..

  • भारतीय बल्लेबाजी इस समय जबरदस्त लय में है।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू अब तक 183 रन बना चुके हैं,
  • वैभव सूर्यवंशी ने 166 रन जोड़ते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं।
  • विहान मल्होत्रा ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 109 रन की पारी खेली
  • गेंदबाजी में हेनिल पटेल और उद्धव मोहन लगातार विकेट निकालकर विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।

कहां और कब होगा मुकाबला?

स्थान: बुलावायो

समय: दोपहर एक बजे से

ये भी पढ़े

आज से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बजट 2026, गैस की कीमतें, शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब तक पड़ेगा सीधा असर

कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप 2026 का यह महामुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

भारत की अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंब्रिश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम

फरहान यूसुफ (कप्तान), समीयर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुज़ैफा अहसान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा, अली हसन बलोच, दानियाल अली खान, उमर जैब, निकाब शफीक।

Spread the love

Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More