अनोखी शादी की मिसाल: दुल्हन बनी युवती खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची

untitled 2026 01 30t091623 1769746279 2

बिहार के बांका जिले से एक बेहद अनोखी और चर्चित शादी का मामला सामने आया है, जिसने पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं को नई दिशा दी है। शंभुगंज प्रखंड के विरनौधा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती सजी-धजी दुल्हन बनकर बारात लेकर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। आमतौर पर जहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, वहीं इस गांव में नजारा बिल्कुल उलटा था।

यह कहानी है विरनौधा गांव के शिवम कुमार और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश खानपुर गांव की रानी कुमारी की। दोनों के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम संबंध था। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत भी हुई, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बन सकी।

परिजनों की नाराजगी और सामाजिक दबाव के चलते शादी टलती रही। इस वजह से दोनों मानसिक तनाव में भी रहने लगे। बताया जाता है कि शिवम पर परिवार की ओर से दूसरी जगह शादी का दबाव भी बनाया जा रहा था, जबकि रानी अपने फैसले पर अडिग थी। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी जब हालात नहीं बदले, तो रानी कुमारी ने एक साहसिक कदम उठाया।

लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी गोली

रानी ने दुल्हन की तरह खुद को सजाया, हाथों में मेंहदी रचाई और अपने कुछ करीबी लोगों के साथ बारात लेकर सीधे विरनौधा गांव पहुंच गई। जैसे ही वह शिवम के घर पहुंची, पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण इस अनोखे दृश्य को देखकर हैरान रह गए और देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के बुजुर्गों और सामाजिक लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। लंबी चर्चा और समझाइश के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में शिवम के घर पर ही सामाजिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

इस अनोखी शादी के बाद गांव में खुशी का माहौल है। लोग रानी कुमारी के साहस की तारीफ कर रहे हैं और इस घटना को प्रेम और दृढ़ निश्चय की मिसाल बता रहे हैं। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More