यूएसए ने घोषित किया स्क्वाड, गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल बने कप्तान

monank patel 1769771369

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसी कड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने अपने आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए यूएसए क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय मूल के खिलाड़ी मोनांक पटेल को टीम की कप्तानी सौंपी है। गुजरात में जन्मे मोनांक पटेल बीते कुछ वर्षों से यूएसए क्रिकेट की रीढ़ बनकर उभरे हैं और अब एक बार फिर टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुप में बांटा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 तक का सफर तय करने वाली यूएसए टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई किया था। इसके बाद से ही टीम के स्क्वाड को लेकर चर्चाएं तेज थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। घोषित स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट ने अनुभव और निरंतरता पर भरोसा जताया है। वहीं मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयसूर्या को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दी गई है, जो यूएसए क्रिकेट के बढ़ते टैलेंट पूल को दर्शाता है।

बहु-क्षेत्रीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे भारत-अमेरिका

तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर एक बार फिर टीम का अहम हिस्सा होंगे। पिछली बार वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस से भी इस बार बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गौस ने 219 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी थी। टीम में शुभम रंजाने को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में यूएसए के लिए खेला है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार अभी बाकी है। संतुलित स्क्वाड के साथ यूएसए इस बार भी मजबूत टीमों को चौंकाने की तैयारी में नजर आ रही है।

ग्रुप-ए में यूएसए को भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया जैसी टीमों के साथ रखा गया है। यूएसए अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलेगी, जबकि 10 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहेगा।

Spread the love

Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Spread the love
Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Spread the love
Read More
Sports

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

Vaibhav Suryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले T20 में भी भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के विशाल लक्ष्य का […]

Spread the love
Read More