रायबरेली में विवादित होर्डिंग को लेकर बवाल, केस दर्ज

Untitled 9 copy 29

लखनऊ। रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महामंत्री राहुल सिंह द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। होर्डिंग में शंकराचार्य  को “रावण” और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “कांग्रेसाचार्य” कहकर संबोधित किया गया है।

इस होर्डिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इसे धार्मिक भावनाओं और राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए राहुल सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होर्डिंग की सामग्री की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Spread the love

Uttar Pradesh politics
Politics Uttar Pradesh

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

वैसे भी पार्टी में अपनों से ज्यादा ‘स्टपनी’ पर भरोसा अनुप्रिया, संजय, ओमप्रकाश, ब्रजेश सभी के सभी बाहरी                                                                           […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मलिहाबाद के आमों पर संकट, विदेशी बाजारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

up mango export crisis :  उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। दशहरी आम की पहचान मलिहाबाद से जुड़ी हुई है और हर साल हजारों टन आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। जापान और […]

Spread the love
Read More