STF : तीस लाख का गांजा बरामद, ट्रक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Untitled 6 copy 35
  • एक कुंतल 13.किलो 260 ग्राम अवैध गांजा, चार मोबाइल फोन व एक ट्रक बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरादाबाद जिले के पाकवाडा थाना क्षेत्र स्थित बागडपुर कट के पास से एसटीएफ की टीम ने बुधवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक कुंतल 13 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मुरादाबाद जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुछ तस्कर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्करों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि वह हेड कांस्टेबल रकम सिंह, हेड कांस्टेबल आकाशदीप, हेड कांस्टेबल प्रदीप धनकड़ व चालक सुधीर कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य से गांजे की खेप लेकर रामपुर की ओर से कैलसा रोड होते हुए मुरादाबाद की ओर आने वाले हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और और घेरेबंदी कर पाकवाडा थाना क्षेत्र स्थित बागडपुर कट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी राकेश कुमार, उपरोक्त निवासी नन्हे व मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र स्थित कांकर खेड़ा गांव निवासी आसिफ बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं और यह लोग ट्रक में अवैध गांजा उड़ीसा राज्य से लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

तीन-चार गोली शरीर पर लगते ही हुआ लहुलुहान, हालत गंभीर जमीन पर निर्माण कराने के विवाद में सुखविंदर ने नईम को मारी गोली कटरा बक्कास गांव में हुई वारदात का मामला, पुलिस अधिकारी मौके पर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार, तलाश में पुलिस की पांच टीमें रवाना ए अहमद सौदागर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

कलयुगी पिता ने 50 हजार के विवाद में बेटी की हत्या की, पत्नी संग यमुना में बहाया शव

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज 50 हजार रुपये के विवाद में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर पहले शव को कुएं से बाहर निकाला और फिर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार […]

Read More