गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

नया लुक ब्यूरो

रांची/पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर का एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रीम साड़ी में, हेयर कलर करवाए, गोल्डन नकबेसर में पत्नी को संग पाकर, नृत्य करने से पहले इंस्पेक्टर ये याद नहीं रख सके कि ये स्थान उनका घर या क्लब नहीं, थाना परिसर है और दिन गरिमामय राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना परिसर के भीतर का है, जहां इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ म्यूजिक पर मूड में थिरक रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में वह अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाते हुए भी दिखाई देते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय और गरिमामय अवसर पर सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद पुलिस की मर्यादा, अनुशासन और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हुसैनाबाद के एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह परखा जाएगा कि क्या वर्दी पहनकर और थाना परिसर के भीतर इस तरह का कृत्य नियमों का उल्लंघन है या नहीं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा है कि मामला गंभीर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More