चिंताजनक: बोतलबंद पानी में मिले सेहत के लिए हानिकारक जहरीले रसायन, अब तक 700 से अधिक DBPS की पहचान

रंजन कुमार सिंह

बोतलबंद पानी स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी मानकर खरीदा और पिया जाता है, लेकिन नए वैज्ञानिक अध्ययन ने इस धारणा पर गहरे चिंताजनक सवाल खड़े किए हैं। वाटर रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, दुनिया के बड़े बोतलबंद पानी ब्रांडों में भी ऐसे रासायनिक तत्व पाए गए हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। दुनिया भर में बोतलबंद पानी की खपत पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। लोग इसे सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षित पीने के पानी के विकल्प के तौर पर देखते हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना के रसायन और जैव-रसायन विभाग के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। शोध का उद्देश्य यह जानना था कि बोतलबंद पानी में केवल वे डीबीपीएस मौजूद हैं या नहीं, जिन पर नियम लागू हैं, या फिर ऐसे प्राथमिक और बिना-नियमबद्ध DBPS भी हैं, जिन्हें अब तक गंभीरता से नहीं परखा गया।

ये भी पढ़े

काम की खबर: राजधानी के इस इलाकों में आज रहेगी बिजली कटौती

इसके लिए 10 लोकप्रिय ब्रांडों का विश्लेषण किया गया और उनकी तुलना क्लोरामिनयुक्त नल के पानी से की गई। पानी को पीने योग्य बनाने के लिए क्लोरीन, क्लोरामाइन, क्लोरीन डाइऑक्साइड या ओजोन जैसे रसायनों से कीटाणुशोधन किया जाता है। यह प्रक्रिया पानी में मौजूद प्राकृतिक ऑर्गेनिक पदार्थों, ब्रोमाइड और आयोडाइड के साथ प्रतिक्रिया करके अनजाने में नए रासायनिक यौगिक बना देती है। इन्हें डाइसइंफेक्शन बाय-प्रोडक्ट्स यानी डीबीपीएस कहा जाता है। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कुछ डीबीपीएस के लिए सीमा तय की है, लेकिन अब तक 700 से अधिक डीबीपीएस की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई अत्यधिक विषैले माने जाते हैं।

बोतलबंद पानी को पूरी तरह सुरक्षित मानना उचित नहीं

बोतलबंद पानी को पूरी तरह सुरक्षित मान लेना सही नहीं होगा, लेकिन नल के पानी की तुलना में इसमें हानिकारक रसायन कम पाए जाते हैं। बदलती जीवनशैली और बढ़ती खपत के दौर में यह अध्ययन चेतावनी है कि शुद्ध पानी के दावों की वैज्ञानिक जांच और कड़े मानक समय की मांग हैं।

ये भी पढ़े

गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

कैंसरजनक DBPS तक मौजूद

अध्ययन के अनुसार सभी जांचे गए बोतलबंद पानी ब्रांडों में डीबीपीएस मौजूद थे। इनकी मात्रा 0.01 से 22.4 माइक्रोग्राम प्रति लीटर के बीच रही, जबकि औसत मात्रा 2.6 माइक्रोग्राम पाई गई। चिंता की बात यह है कि कुछ अत्यधिक विषैले डीबीपीएस भी पाए गए। डिब्रोमोएसीटोनीट्राइल, जिसे कैंसरजनक माना जाता है, दो ग्रॉसरी ब्रांडों में पाया गया। हालांकि इसकी मात्रा कम थी, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे यौगिकों की मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एक डिजाइनर ब्रांड जो केवल यूवी डिसइंफेक्शन वाले भूमिगत पानी के तौर पर बेचा जा रहा था, उसमें भी हिलोएसेटिक एसिड और क्लोरोफॉर्म पाए गए।

स्रोत और ब्रांड से बदलती है तस्वीर

शोध में सामने आया कि पानी के स्रोत के आधार पर डीबीपीएस की मात्रा में अंतर था। झरने और भूमिगत पानी वाले ब्रांडों में औसतन 0.6 माइक्रोग्राम प्रति लीटर डीबीपीएस पाए गए। शुद्ध पानी वाले ब्रांडों में यह मात्रा लगभग 1.2 माइक्रोग्राम प्रति लीटर रही, जबकि नामी और प्रीमियम ब्रांडों में औसतन 3.7 माइक्रोग्राम प्रति लीटर डीबीपीएस दर्ज किए गए।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More