सुहागरात से पहले ही गूंज उठीं किलकारियां: शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां, रामपुर की घटना ने सबको किया हैरान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाली लेकिन खुशी से भरी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में एक नवविवाहिता ने शादी के महज कुछ ही घंटों बाद एक बच्ची को जन्म दे दिया। जिस घर में देर रात तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं सुबह होते-होते नवजात की किलकारियों ने सभी को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में मची खलबली, अरिजीत सिंह से इस पोस्ट ने मचाया बवाल

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारिया गांव निवासी युवक रिजवान का विवाह बहादुरगंज गांव की युवती से हुआ था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध भी था। परिजनों के विरोध के चलते मामला कुछ समय पहले पुलिस चौकी तक भी पहुंचा था, जहां युवती ने युवक से शादी कराने की मांग रखी थी। इसके बाद पुलिस और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और विवाह तय कर दिया गया। शनिवार शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। दूल्हा बारात लेकर बहादुरगंज पहुंचा और विवाह के बाद दुल्हन को अपने घर कुम्हरिया ले आया। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन रात करीब 12 बजे अचानक दुल्हन को तेज पेट दर्द शुरू हो गया। परिवार वाले घबरा गए और तुरंत पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया।

ये भी पढ़े

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और कुछ ही घंटों बाद रविवार तड़के दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही घर में किलकारियों की आवाज गूंजी, लोग हैरानी में पड़ गए। शादी के कुछ ही घंटों बाद मां बनी दुल्हन की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग नवजात को देखने पहुंचने लगे। महिलाएं दुल्हन को आशीर्वाद देने लगीं और परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हे रिजवान ने बच्ची को गोद में लेकर पूरे गांव में मिठाइयां बांटी और अपनी खुशी जाहिर की। पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले की पहले ही जांच की जा चुकी थी। अजीमनगर थाना प्रभारी कारण सिंह के अनुसार युवक और युवती के बीच पहले से संबंध थे और युवती गर्भवती थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी कराई गई और फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई कानूनी शिकायत नहीं की गई है। यह अनोखी घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां लोग इसे किस्मत का खेल तो कोई प्यार की जीत बता रहा है।

 

 

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More