जमशेदपुर से अपहृत कारोबारी पुत्र कैरव दो हफ्ते बाद सकुशल बरामद

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। जमशेदपुर से अपहृत युवा कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने हजारीबाग के चौपारण नेशनल हाईवे से दो होते बाद सकुशल बरामद कर लिया है। जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कैरव गांधी सुरक्षित हैं और उनके अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि उधमी सह ASIA के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी 13 जनवरी 2026 को दोपहर के समय लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद कैरव की कार सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास लावारिस हालत में मिली थी। वहीं कैरव के मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में ट्रेस हुआ था, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

फिल्म इंडस्ट्री में मची खलबली, अरिजीत सिंह से इस पोस्ट ने मचाया बवाल

लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग के बिहार बॉर्डर (चौपारण) क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस अपहरण कांड के पीछे बिहार का एक बड़ा किडनैपिंग गिरोह शामिल है। अपहरणकर्ता कैरव गांधी को हर दिन एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास, बिहार से सटे इलाके में कैरव को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। पुलिस को देख अपराधी कार वहीं छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद कैरव गांधी को बरामद कर लिया गया।

मणिकर्णिका घाट जाते समय रोके गए बलिया सांसद सनातन पांडेय, सड़क पर धरने पर बैठे…दरोगा का पैर छूने वाला वीडियो वायरल

मामले को लेकर कोल्हान के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस ने आज सुबह करीब साढ़े चार बजे कैरव गांधी को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद देवांग गांधी ने सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस और झारखंड पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और इस अपहरण कांड से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More