मणिकर्णिका घाट जाते समय रोके गए बलिया सांसद सनातन पांडेय, सड़क पर धरने पर बैठे…दरोगा का पैर छूने वाला वीडियो वायरल

Untitled 29 copy 2

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट जा रहे बलिया के सांसद सनातन पांडेय को जब पुलिस ने रास्ते में रोका, तो मामला तूल पकड़ गया। रोके जाने से नाराज़ सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एक दरोगा का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। दरोगा ने सांसद के पैर छूते हुए कहा, “मेरी औकात नहीं है आपको गिरफ्तार करने की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे प्रशासनिक दबाव और प्रोटोकॉल से जुड़ा मामला बता रहे हैं। हालांकि, इस घटना पर अब तक पुलिस प्रशासन या सांसद की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More