लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासन से एक और बड़ा इस्तीफ़ा सामने आया है। डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफ़ा राज्यपाल को भेजा है, जिसमें अपने फैसले के पीछे कारणों का उल्लेख किया है। इस्तीफ़ा पत्र में प्रशांत सिंह ने लिखा है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों से वे गहरे आहत हैं। उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचाई है और वे वैचारिक तौर पर इससे सहमत नहीं हो पाए।
ये भी पढ़े
ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा
सूत्रों के मुताबिक, इसी मानसिक दबाव और असहमति के चलते प्रशांत सिंह ने प्रशासनिक सेवा से हटने का निर्णय लिया। उनका इस्तीफ़ा ऐसे समय पर आया है, जब प्रदेश में हाल के दिनों में कई संवेदनशील मुद्दों को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज़ है। प्रशासनिक गलियारों में इस इस्तीफ़े को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, अब तक सरकार या GST विभाग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
